यूरिक एसिड में कौन से सूखे मेवे खाने चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 14:34

यूरिक एसिड कम करता है ये ड्राई फ्रूट्स, आज ही शुरू करें सेवन
आइए जानते हैं कौन से ड्राई फ्रूट्स यूरिक एसिड के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

यूरिक एसिड मरीजों के लिए ड्राई फ्रूट्स काफी लाभकारी हो सकते हैं।
सभी नहीं लेकिन कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स हैं जो बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं।

 आजकल अधिकतर लोग यूरिक एसिड की समस्या से परेशान हैं जिसकी मुख्य वजह आपका खानपान है। अगर एक बार शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाए तो फिर इसे कंट्रोल करना काफी मुश्किल हो जाता है। इसमें पीड़ित व्यक्ति को जोड़ों में दर्द, सूजन का आना, उठने-बैठने में दिक्कत आदि होने लगती है। 

ऐसे में समय रहते ही डॉक्टर से परामर्श लें, इसके साथ ही यूरिक एसिड मरीजों के लिए ड्राई फ्रूट्स काफी लाभकारी हो सकते हैं। सभी नहीं लेकिन कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स हैं जो बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन से ड्राई फ्रूट्स यूरिक एसिड के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

बादाम
यूरिक एसिड मरीजों के लिए बादाम का सेवन लाभकारी होता है। इसमें कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम, कॉपर, विटामिन के, प्रोटीन और जिंक पाए जाते हैं। इसलिए इसके रोजाना सेवन से जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या में आराम मिल सकता है।

काजू
काजू में भी पोटेशियम, विटामिन सी और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व मौजूद हैं जो यूरिक एसिड को नियंत्रित करने में कारगर हैं। 

अखरोट
अखरोट को सुपरफूड कहा जाता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और पॉली अनसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है। जो शरीर से यूरिक एसिड को शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं। 

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info